in

UP का यह शहर बनेगा प्रदेश का पहला जलवायु स्मार्ट सिटी,क्लाइमेट चेंज के प्रभाव से बचने के लिए किया जायेगा यह खास प्रबंध


यूपी सरकार अयोध्या को जलवायु स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बचने के लिए अनुकूल इंतजाम किया जायेगा।इसे इस तरह विकास किया जायेगा की ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी की जा सके।

जलवायु स्मार्ट सिटी का खाका खींचने की जिम्मेदारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को दे दी गई है।

UP सरकार ने अयोध्या विजन 2047 की परिकल्पना किया है। अयोध्या विकास क्षेत्र का दायरा भी 133 वर्ग किलोमीटर से चरणवार बढ़कर 873.37 वर्ग KM कर दिया जाएगा।

योगी सरकार का लक्ष्य है कि भव्य राम मंदिर बनने के बाद वहां श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होगी जिससे प्रदूषण का खतरा अधिक ना पड़े इसलिए यहां पर विशेष तरह का उपाय किया जाएगा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा शहर होगा जिसे जलवायु स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसमें आवास, नगर विकास, वन एवं पर्यावरण, ऊर्जा सहित कई अन्य विभागों की मदद ली जाएगी। इस शहर को विशेष तरह से तैयार किए जाने के लिए इसमें 5 बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा।

इन सब में ऊर्जा व हरित भवन, शहरी नियोजन ग्रीन कवर और जैव विविधता, गतिशीलता और वायु गुणवत्ता, जल प्रबंधन एवं कचरा प्रबंधन हैं।ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए यहां ऊर्जा दक्षता पर खास फोकस किया जाएगा।

यहां इलेक्ट्रिक गाड़ियों के संचालन पर खास ध्यान दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ग्रीन हाउस गैसों में कटौती लाई जाएगी। यहां चलने वाली बसों की खास बात यह होगी कि यह 45 मिनट में चार्ज हो जाएंगी और 150 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

दिल्ली में सबको नहीं मिलेगी बिजली की सब्सिडी

prashant kishor padayatra प्रशांत किशोर बिहार में करेंगे पदयात्रा