लंदन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एक सेमिनार में केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला। आइडियाज ऑफ इंडिया सेमिनार में राहुल ने केंद्र सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होनें साथ ही कांग्रेस पार्टी की कमजोरियों के बारे में भी बेबाक राय रखी। उन्होंने माना कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है। उन्होंने भाजपा से लड़ने के लिए उन 60-70 फीसदी लोगों के पास जाने को कहा, जो भाजपा को वोट नहीं करते हैं। गौरतलब है कि राहुल पांच-छह दिन के लंदन दौरे पर गए हैं।
बहरहाल, केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने लद्दाख और डोकलाम में यूक्रेन जैसे हालात कर दिए हैं, लेकिन सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार इस मसले पर बोलने से भी डरती है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा- भाजपा देश में ध्रुवीक्ररण का केरोसिन छिड़क रही है। बस आपको एक चिंगारी लगाने की जरूरत है, फिर देश खुद जलने लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को सबसे पहले इसे रोकने की लड़ाई करनी है।
राहुल ने एक सवाल का जवाब देकते हुए यह भी कहा कि भारत में अभी लोकतंत्र की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा- भाजपा के लोगों ने संवैधानिक पदों पर कब्जा कर लिया है। सभी सरकारी संस्थानों में पीछे से लोगों की एंट्री दी जा रही है। हम इन लोगों से लड़ रहे हैं। कांग्रेस की लगातार हार पर राहुल ने कहा- हम लोगों के पास नहीं जा पा रहे हैं। हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70 फीसदी लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।
राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अभी अंदरूनी कलह से जूझ रही है। उन्होंने कहा- हमें लोग कहते हैं कि भाजपा जैसा काडर आपके पास क्यों नहीं है? मेरा जवाब है कि उनके जैसा काडर अगर होगा, तो हम लोगों का सुनना छोड़ देंगे। कांग्रेस की डीएनए में यह नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सरकार आर्थिक संकट पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा- आप 1991 के नीतियों से अब क्राइसिस को खत्म नहीं कर सकते।
India
GIPHY App Key not set. Please check settings