गर्मी और बारिश का सीजन शुरू होते हैं मच्छरों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। मच्छरों की समस्या बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ती है। आपको बता दें कि आज के समय में बरसात शुरू होने वाले और मच्छरों की समस्या के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
गर्मी के दिनों में कई बार जब हम छत पर या फिर पलंग पर बैठते हैं तो हमारे बदन पर मच्छर बैठ जाते हैं और हमें मच्छर काटने से कई तरह की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
मच्छर अपने साथ तरह-तरह की जानलेवा बीमारियां भी लेकर आते हैं।इसलिए जरूरी होता है कि मच्छरों से बचकर रहा जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं जिसके लगाने से घरों में मच्छर नहीं आते हैं।
मच्छरों से बचने के लिए लगाएं ये 10 पौधे-
लेमन ग्रास: आजकल ज्यादातर घरों में लेमन ग्रास के पौधे मिल जाते हैं। वैसे तो इसका उपयोग चाय बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इसलिए खुशबू से ही घरों में मच्छर नहीं आते हैं। इस पौधे को लगाने से आपको मच्छरों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसका उपयोग मच्छर भगाने वाली दवा में भी किया जाता है।
गेंदा: गेंदे का फूल ना सिर्फ को खूबसूरत बनाने का काम करता है बल्कि इसकी खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को भी आपसे दूर रखती है. मच्छरों को भगाने के लिए इस फूल की जरूरत नहीं होती, उसके लिए इसका पौधा ही काफी होता है.
लहसुन का पौधा: घर में लहसुन का पौधा लगाने से आप मच्छरों को आतंक से बच सकते हैं। घर में लहसुन का पौधा लगाने पर उसकी खुशबू से घर में मच्छर नहीं आते हैं। कहा जाता है कि लहसुन में एक अलग तरह की महक होती है, जिससे मच्छर दूर भागते हैं.
GIPHY App Key not set. Please check settings