in

Monkeypox spread मंकीपॉक्स फैला, भारत में भी अलर्ट

नई दिल्ली। कोरोना संकट अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले ही दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स की बीमारी फैलने लगी है। भारत में अभी इसका कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है, फिर भी स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। संदिग्ध मरीजों के लिए मुंबई में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इस बीच यह बीमारी महज 15 दिन के अंदर 15 देशों में फैल गई है। उत्तरी अमेरिका के बाद यूरोप के कई देशों में इस बीमारी के मरीज मिले हैं।

यूरोप में केसेज मिलने के बाद सोमवार को बेल्जियम के बाद ब्रिटेन ने भी मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारैंटाइन अनिवार्य कर दिया है। दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन, डब्लुएचओ ने चेतावनी दी है कि किसी भी देश में इस बीमारी का एक मामला भी आउटब्रेक माना जाएगा। तभी भारत में भी मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार को मुंबई के बृहन्नमुंबई नगर निगम ने कस्तूरबा अस्पताल में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों के लिए 28 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड तैयार किया गया है। हालांकि, अभी देश में इस बीमारी का एक भी मामला नहीं मिला है।

उधर ब्रिटेन के अलावा अमेरिका, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, इजराइल, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड में मंकीपॉक्स के केस सामने आए हैं। सिर्फ दो हफ्ते में ही मामलों की संख्या एक सौ के पार जा चुकी है। हालांकि, इस बीमारी से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है। बहरहाल, मंकीपॉक्स को लेकर भारत सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को अलर्ट जारी किया गया है।

India

What do you think?

Written by rannlabadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

घर का खर्चा उठाने के लिए सड़कों पर बेची किताब,कई दिन भूखे रहे,लगातार मुश्किलों का सामना करते हुए आकाश त्यागी बने IAS,जाने आकाश की कहानी

जुग-जुग जियो रिलीज़ से पहले फंसी विवाद में, पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक ने करण जौहर पर उनका गाना चुराने का लगाया आरोप, लीगल एक्शन की दी धमकी (Jugjugg Jeeyo Controversy: Pakistani Singer Abrar Ul Haq Accuses Karan Johar For Stealing His Song,Deets Inside)