Publish Date: | Fri, 08 Oct 2021 06:23 PM (IST)
Gwalior Weather News: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर में मानसून की विदाई की औपचारिक घोषणा कर दी। इस बार मानसून पांच दिन पहले आया और आठ दिन देर से गया है। फिर भी ग्वालियर जिले में औसत बारिश नहीं हो सकी है। इस बार औसत से चार फीसद कम रहा है। 111 दिन मानसून सक्रिय रहा है, जिसमें 65 दिन शहर भीगा है, जिसमें से 34 दिन अच्छी बारिश दर्ज हुई है। मानसून की विदाई होने से रात के मौसम में बदलाव शुरु हो गया है। न्यूनतम तापमान 21 डिसे पर आ गया, जिससे हल्की ठंडक की शुरुवात हो गई है। दिन भी उमस घट गई। अधिकतम तापमान 36.6 डिसे रिहा, लेकिन चुभन अधिक नहीं थी। ज्ञात हो कि मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर के बीच रहता है। ग्वालियर में मानसून विदाई की सामान्य तारीख 30 सितंबर है। मानसून 8अक्टूबर को विदा हुआ है। 8 दिन देर से गया है। मानसून आगमन की सामान्य तारीख 24 से 26 जून के बीच है। 19 जून को मानसून आ गया था। उस बार सबसे कम बारिश घाटीगांव में दर्ज हुई है। सामान्यसे 120 मिमी कम बारिश होने से तिघरा नहीं भर पाया।
ये परिस्थिति बनने पर वापसी होती मानसून की
– राजस्थान में प्रति चक्रवात विकसित होता है, जिससे हवा का रुख बदलता है। इस कारण देश में सबसे पहले विदाई राजस्थान के पश्चिमी हिस्से होती है।
– दक्षिणी-पूर्वी हवाओं से बारिश नहीं होना चाहिए। ग्वालियर-चंबल में दक्षिण पूर्वी हवा चलना बंद हो गई है। हवा शांत है।
– हवा का रुख उत्तर पश्चिम शुरू हो जाए और मौसम में ठंडक अाना शुरू हो जाए। न्यूनतम तापमान में गिरावट अाई है। दिन में भी तापमान बढ़ने चुनभ का अहसास नहीं हुअा।
– सुबह ओस का गिरना शुरू हो जाता है, जिससे ठंडक की शुरुवात होती है।
इन जिलों में मानसून वापसी की घोषणा शेष
-ग्वालियर चंबल संभाग के शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, दतिया में मानसून वापसी की औपचारिक घोषणा शेष रह गई है। भिंड, दतिया व शिवपुरी में ग्वालियर जैसा मौसम होने लगा है। इन जिलों भी अगले 24 घंटे में वापसी संभावना है।
– इस बार अंचल में सबसे ज्यादा बारिश शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर व भिंड में दर्ज हुई है। दतिया, ग्वालियर सामान्य से कम रहे हैं। मुरैना सामान्य रहा है।
अब इन कारणों से हो सकती है बारिश
– पश्चिमी विक्षोभों का लगातार आना जारी है। इससे सर्दियों के सीजन में बारिश संभावित है। बारिश होेने पर कोहरे के साथ ठंड दस्तक देगी। दिसंबर व जनवरी में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
– बंगाल की की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बन रहा है। इससे अंचल में 15 से 17 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है।
जिले की बारिश पर एक नजर
केंद्र बारिश औसत औसत से कम ज्यादा
भितरवार 803 747.9 55.1
डबरा 753 748.3 5.5
घाटीगांव 627 747.9 -120.5
ग्वालियर 689 725.6 -36.5
(बारिश का अांकड़ा मिमी में है।)
अधिकतम तापमान-36.6 डिसे
न्यूनतम तापमान-21 डिसे
पारे की चाल
समय पारा
05:30 23.0
08:30 26.0
11:30 33.8
14:30 36.0
17:30 31.0
Posted By: anil.tomar
GIPHY App Key not set. Please check settings