Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

in

Gwalior Naidunia Doctor Honor Tomorrow: काेराेना से जंग में जिन्हाेंने दिखाया दम, उनका सम्मान करेंगे हम

Gwalior Naidunia Doctor Honor Tomorrow:  बड़ी से बड़ी बीमारी और महामारी से आमजन को बचाने में डाक्टरों ने रात-दिन काम कर दम दिखाया। अब इन चिकित्सकों का सम्मान नईदुनिया करेगा। चिकित्सकों के संघर्ष और योगदान से अनगिनत लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और ले रहे हैं। उपचार से लेकर चिकित्सा शिक्षा देकर भविष्य की नींव गढ़ने वाले (नए चिकित्सक तैयार करना) ऐसे चिकित्सक जिनके समर्पण और लगन की बदौलत स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। ऐसे चिकित्सकों का सम्मान करने नईदुनिया परिवार नौ अक्टूबर शनिवार शाम सात बजे वुड्स रेसीडेंसी (श्रीजी आवास विकास प्राइवेट लिमिटेड) में चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा

मंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहेंगे। चिकित्सकों का सम्मान होने को लेकर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व व्यापारी आदि सभी वर्ग में खुशी व उत्साह है, क्योंकि चिकित्सक समाज के हर तबके की सेहत की चिंता करते हैं। चिकित्सकों के सम्मान के पलों को खूबसूरत बनाने के लिए वुड्स रेसीडेंसी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

वर्जन-

चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सकों के योगदान और बलिदान की बदौलत ही आज हमारे बीच में बेहतर चिकित्सक और तकनीक मौजूद है। इसका लाभ संपूर्ण समाज को मिल रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना से जंग में दुनिया भर के लोगों ने चिकित्सकों की ताकत को जाना और समझा। महामारी से लोगों को बचाने चिकित्सकों का कार्य अभूतपूर्व है, इसे शब्दों में बयां करना कठिन है। नईदुनिया की पहल से चिकित्सकों का मान और बढ़ेगा।

भारत सिंह कुशवाह, मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्य प्रदेश

वर्जन-

नईदुनिया परिवार द्वारा आयोजित होने वाला चिकित्सक सम्मान समारोह लोगों में चिकित्सकों के प्रति मान-सम्मान और बढ़ाएगा। एक मरीज का विश्वास ही चिकित्सक का हौसला होता है, जो इस सम्मान से बढ़ेगा। चिकित्सकों का कार्य हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन हर चुनौती का सामना चिकित्सकों ने किया है। ऐसे चिकित्सकों का सम्मान शहर के लिए गौरव की बात है। नईदुनिया के इस कदम से शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी।

विवेक नारायण शेजवलकर सांसद, ग्वालियर

वर्जन-

वैश्विक महामारी कोरोना का मुकाबला चिकित्सकों ने एक सैनिक की भांति किया और लोगों को जीवनदान दिया। संकट की घड़ी में इन चिकित्सकों की बदौलत लोग महामारी से लड़े और जीते। चिकित्सकों के संघर्ष, योगदान को संपूर्ण समाज ने सराहा और माना कि संकट की घड़ी में यही जीवनदाता बने। ऐसे चिकित्सकों का सम्मान गौरव की बात है।

साक्षी तिवारी, सेल्स हेड वुड्स रेसीडेंसी (श्रीजी आवास विकास प्राइवेट लिमिटेड)

वर्जन-

बीमार की टूटी उम्मीद को जीने की राह चिकित्सक ही दिखाते हैं। बीमारी से लड़ने की ताकत चिकित्सकों के परामर्श, उपचार व हौसले से मिलती है। इससे मरीज वह बड़ी से बड़ी बीमारी को एक चिकित्सक के सेवाभाव के चलते जीत लेता है। चिकित्सक के जीवन का ध्येय ही बीमार को स्वस्थ करना होता है, जिसे सभी चिकित्सक संपूर्ण जीवन बड़ी शिद्दत के साथ निभाते हैं।

गाेविंद देवड़ा बीआइएमआर हास्पिटल

वर्जन-

एक चिकित्सक ही मरीज की उम्मीद को पूरा करता है। चिकित्सक मरीज का उपचार कर उसमें शक्ति का संचार करता है। हालात कैसे भी हों पर एक चिकित्सक अपने पथ पर अडिग रहते हुए जटिल से जटिल बीमारी का इलाज कर मरीज को बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए तत्पर रहता है।ऐसे चिकित्सकों का सम्मान नईदुनिया परिवार करने जा रहा है, यह अच्छी पहल है।

गिरीश अरोरा, आरजेएन अपोलो हास्पिटल

वर्जन-

चिकित्सा के क्षेत्र में वर्षो पढ़ाई करने के बाद एक चिकित्सक तैयार होता है। उनका यह योगदान हमेशा समाज के हित में होता है। वह संपूर्ण समाज को स्वस्थ रखने की दिशा में कार्य करते हैं और नित्य नए-नए शोध कर असाध्य रोगों का हल खोजते हैं। उनके तप से तैयार हुई औषधि से ही मानव जीवन सुरक्षित होता है। ऐसे चिकित्सक हमारी धरोहर हैं, जिनका सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। नईदुनिया की यह पहल सराहनीय है।

डा अभिनव शर्मा, कल्याण हास्पिटल लक्ष्मीबाई कालोनी

Source link

What do you think?

Written by rannlabadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

Gwalior Vaccination News Get vaccinated go home because there is no observation room in the vaccination centers

Gwalior News Idea will have to be told to the students in the Innovation Challenge will get a prize of 5 lakhs

Back to Top
close

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Hey Friend! Before You Go…

Get the best viral stories straight into your inbox before everyone else!

Don't worry, we don't spam

Close
Close