in

Gwalior Market Buzz News Bullion business shines in Navratri there is a lot of low weight jewelry


Publish Date: | Sat, 09 Oct 2021 05:20 PM (IST)

Gwalior Market Buzz News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शारदीय नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन का आगाज हो चुका है। करवाचौथ व दीपावली आने में अब अधिक समय नहीं रह गया है। वहीं दीपावली के बाद देव उठते ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में शहर में सराफा कारोबार सोने की तरह चमक उठा है। कारोबारियों में त्योहारी सीजन को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है, वहीं ग्राहक भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि बीते साल के मुकाबले इस साल डेढ़ से दोगुना अधिक व्यापार होता दिखाई दे रहा है। त्योहारी सीजन के लिए अच्छा खासा कलेक्शन मंगा लिया है। कम वजन के नए डिजाइन के आकर्षक गहने खरीदारों की पहली मांग है। उन्हें विशेष छूट भी दी जा रही है। गहनों के निर्माण शुल्क (मेकिंग चार्ज) में 40 प्रतिशत, हीरे पर 20 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

गहनों की संपूर्ण श्रृंखला

सराफा बाजार स्थित स्वर्ण सरोवर के संचालक वरदान मित्तल ने बताया उनके यहां कम वजन गहनों की संपूर्ण श्रृंखला उपलब्ध है। टर्किश ज्वेलरी, मैगनम ज्वेलरी, सौंदर्य श्रृंखला, द-विंसी श्रृंखला, दुबई ज्वेलरी, राजपूतानी कुंदन, जूनागड़ी ज्वेलरी आदि की नायाब श्रंखला उपलब्ध है। केवल हालमार्क के गहलों की बिक्री ही शोरूम से की जा रही है।

कुवैती कुंदन आ रहा रास, हीरे पर 20 प्रतिशत की छूट

गहना ज्वेलर्स के संचालक शरद मंगल ने बताया कि सोने के जेवरों के निर्माण शुल्क पर 40 प्रतिशत की छूट व हीरे की खरीदी पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ज्वेलरी के सभी डिजाइन उपलब्ध हैं। टर्किश ज्वेलरी, पोलकी ज्वेलरी आदि सभी उपलब्ध हैं। कुवैती कुंदन महिलाओं को काफी रास आ रहा है। यह रंगीन पत्थर की ज्वेलरी है। 50 ग्राम से 250 ग्राम तक वजन में यह बनता है। पांच ग्राम वजन से चांदी के सिक्के शुरू हैं, आधा किलो व एक किलो के सिक्के भी उपलब्ध हैं। शुद्घ चांदी के बर्तन, चांदी का मंगल कलश आदि भी हैं। पूजन के लिए 20 ग्राम से 250 ग्राम तक की लक्ष्मीजी की मूर्ति लोग बनवा रहे हैं।

हीरा जड़ी सोने की अंगूठी सिर्फ आठ हजार में

स्विर्णा ज्वेलर्स के संचालक अखिलेश गोयल ने बताया कि 50प्रतिशत तक की छूट प्रमाणित हीरे की कीमत पर, 50 प्रतिशत तक की छूट बीआइएस हालमार्क सोने के गहने के निर्माण शुल्क पर दी जा रही। शोरूम पर हीरा जड़ी अंगूठी सिर्फ आठ हजार में उपलब्ध है।

Posted By: anil.tomar

 



Source link

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

Delhi power crisis: Tata Power urges Delhiites to use electricity judiciously | Companies News

शाहरुख खान के ड्राइवर को NCB ने भेजा समन, ड्रग्स केस में हो रही है पूछताछ