Publish Date: | Fri, 08 Oct 2021 08:53 PM (IST)
– पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की
Gwalior Fraud News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। पड़ाव थाना पुलिस ने बिल्डर्स शतुघन मतलानी के खिलाफ एक करोड़ 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण उमेश हुदवानी की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना के साथ – साथ आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि केसर बाग निवासी उमेश पुत्र तेजुमल प्रापर्टी के कारोबार से जुड़े हैं। बिल्डर्स शतुघन मतलानी से दुकान, फ्लैट, व छत का सौदा किया था। फरियादी ने अनुबंध के तहत आरोपित को डेढ़ करोड़ की राशि का भुगतान वर्ष 2018 में कर दिया। आरोपित पैसा लेने के बाद उमेश सिंह के पक्ष में रजिस्ट्री संपादित करनी थी। फरियादी बिल्डर्स से लगातार रजिस्ट्री करने के लिए लिए दवाब बना रहा है, लेकिन शतुघन मतलानी कोई ने कोई बहाना बनाकर टाल देता है। फरियादी ने प्रापर्टी को लेकर हुए लेन-देन की शिकायत पड़ाव थाने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों मय दस्तावेजी प्रमाण के साथ की। पुलिस ने दस्तावेजों के प्रमाणीकरण व शुरुआती जांच के बाद आरोपित के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी व अमानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपित के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि विवेचना करने के साथ आरोपित की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Posted By: anil.tomar
GIPHY App Key not set. Please check settings