नई दिल्ली | Russia Ukraine War: यूक्रेन-रूस के बीच जारी खूनी जंग को आज 21 दिन हो चुके हैं और सैकड़ों के तादात में आम नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। रूसी सेना की ताबड़तोड़ बम बारी जारी हैं जिसमें अब तक यूक्रेन के 103 बच्चों की भी मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा बच्चे घायल हैं। इसकी जानकारी प्रॉसिक्यूटर जनरल इरीना वेनेडिक्तोवा ने फेसबुक पर देते हुए कड़ा दुख जताया है। जंग के तीन हफ्ते होने के बावजूद अब तक रूसी सेना यूक्रेनी सरकार का तख्तापलट नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़ें:- ‘Kashmir Files’ पर बोलीं मुफ्ती- पुराने घावों को भरने की जगह केंद्र सरकार…
कीव में लगाया गया लॉकडाउन
Russia Ukraine War: आपको बता दें कि, रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला बोला था जिसके बाद से रूसी सेना लगातार यूक्रेन के सभी शहरों पर बमों की वर्षा कर रही है। इस बीच यूक्रेन (Russia Ukraine Battle) की राजधानी कीव में 24 घंटे का लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके बाद किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
ये भी पढ़ें:- ममता दीदी बोलीं- खेल अभी बाकी है! हमारे समर्थन के बिना आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे
नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन
Russia Ukraine War: बमबारी की आग में जल रहा यूक्रेन दूसरे देशों लगातार सहयोग मांग रहा है। ऐसे में अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस पर लगातार प्रतिबंध तो लगा रहे हैं लेकिन रूस पर हमले को काई तैयार नहीं हो रहा है। हालांकि, यूक्रेन ने भी ऐलान किया कि वह नाटो में शामिल नहीं होगा। जबकि लंबे समय से रूस की यही बड़ी डिमांड रही है। यूक्रेन अंतराष्ट्रीय समुदाय की ओर से सुरक्षा की गारंटी चाहता है।
ये भी पढ़ें:- भाग रहा था सामूहिक बलात्कार का आरोपी, फिर पुलिस की ठाएं.. ठाएं में हुई मौत…
India
GIPHY App Key not set. Please check settings