in

सफर होगा आसान:यूपी के इस शहर में बनेगा 3 नया फ्लाईओवर,जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा,जानिए पूरी खबर


गोरखपुर शहर में 3 फ्लाईओवर रोड 4 रेलवे ओवरब्रिज बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज बनने से यातायात सुविधाजनक होगा और जाम की समस्या भी खत्म होगी। राप्ती नदी पर तीन और चिलुआताल पर एक पुल बनाने की योजना भी चल रही है। पुल बनने से यातायात सुविधाजनक हो जाएगा।

84280.59 लाख रुपये की इन परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इन 11 परियोजनाओं के बनने से आवागमन काफी आसान हो जाएगा। आपको बता दें कि चारों रेलवे ओवरब्रिज और 4 पुलों को बनाने के लिए स्वीकृति मिल गई है और अब विधानसभा चुनाव के बाद इसका कार्य शुरू हो जाएगा।

31419.45 लाख से बनेंगे चार रेलवे ओवर ब्रिज-

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के ओमकार नगर तिराहे से बाला पार टिकरिया मार्ग होते हुए रेल समपार संख्या 6 स्पेशल पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा।

बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर मार्ग पर नकहा जंगल-मारीराम स्टेशन के मध्य रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा।

मुंडेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा।

मानीराम-पीपीगंज रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके लिए भी मंजूरी मिल गई है।

बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास फोरलेन (मेडिकल कॉलेज रोड) पर खजांची चौराहे के पास फ्लाईओवर बनेगा।

कैंपियरगंज-मेहदावल मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण बनेगा।

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर महेवा से रुस्तमपुर चौराहे तक तीन लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

16185.94 लाख से राप्ती नदी और चिलुआताल पर बनेंगे चार पुल

आपको बता दें कि विधान सभा चुनाव का रिजल्ट घोषित हो चुका है और अब उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर में जिन भी ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर को बनाने का प्रस्ताव दिया गया था उन सभी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इन सभी ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के बनने से शहर में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा और लोगों का रास्ता भी आसान होगा।

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Places of Worship Act के खिलाफ कथावाचक Sri Devkinandan Thakur Ji भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की याचिका

पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेल चुकी हैं रुबीना दिलैक, इस एक्टर को डेट करने के बाद आया था जिंदगी में भूचाल (Rubina Dilaik has Suffered a Lot in her Personal Life, Know What Happened After Dating This Actor)bina