थिसारा परेरा श्रीलंका के एक बेहतरीन ऑल राउंडर क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने ज्यादातर ओडीआई और T20 क्रिकेट खेला है। वे एक मीडियम फास्ट बॉलर के अलावा बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं जो अंतिम ओवरों में लंबे -लंबे छक्के लगाते हैं। आज हम उनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
थिसारा परेरा का जन्म 1989 में कोलंबो में हुआ था।
मात्र 32 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वे श्रीलंका आर्मी स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से खेलते हैं।
थिसारा परेरा ने 166 ओडीआई में 2338 रन बनाए हैं।
इसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा 175 विकेट भी लिया है। वहीं 84 T20 में 1201 रन बनाए हैं। इसके अलावा 51 विकेट भी लिए हैं।
थिसारा परेरा ब्रेट ली के बाद दुनिया के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने ओडीआई और T20 दोनों में हैट्रिक विकेट लिया है। इसके अलावा उनके नाम ओडीआई में एक ओवर में दूसरा सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने रोबिन पीटरसन के एक ओवर में 5 छक्के और एक चौका लगाया था।
परेरा ने अपनी गर्लफ्रेंड शेरामी दिनुलशिका से 18 साल की उम्र में ही शादी की थी। फिलहाल परेरा को श्रीलंकन आर्मी में मेजर का पद दिया गया है।
GIPHY App Key not set. Please check settings