in

शाहिद कपूर के प्यार में दीवानी हो चुकी थी राजकुमार की बेटी। पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस की लेनी पड़ी मदद।


अपने जमाने के सुपरस्टार राजकुमार का हिंदी सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान है। इसके विपरीत राजकुमार निजी जीवन में बेहद अकड़ वाले व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते हैं। इसी तरह उनकी बेटी भी काफी अकड़ में रहती थी जिस वजह से उन्हें फिल्म से भी हाथ धोना पड़ा।

इन सबसे अलग उनकी बेटी वास्तविकता पंडित की एक अलग कहानी है। वे एक्टर शाहिद कपूर से एकतरफा प्यार करती थी। वह शाहिद कपूर का पीछा करने लगी थी। यहां तक कि शाहिद कपूर का घर के पास घर भी ले लिया था।

वास्तविकता पंडित ने शाहिद के घर के पास ही अपना भी घर ले लिया था। शाहिद जब भी घर से बाहर निकलते, वास्तविकता उनका पीछा करने लगती थीं। यहां तक ​​कि वो शाहिद की कार की बोनट पर भी बैठ जाया करती थीं।

हालांकि वास्तविकता का ये प्यार एकतरफा था। शुरुआत में तो शाहिद ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन जब वो पूरी तरह परेशान हो गए तो उन्होंने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। तब कहीं जाकर वास्तविकता ने शाहिद का पीछा करना छोड़ा।

वास्तविकता पंडित ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वे मात्र एक स्ट्रगलर बनकर रह गईं। एक सुपरस्टार की बेटी होने के बाद भी वास्तविकता को बॉलीवुड में कामयाबी नहीं मिली। वर्तमान में वास्तविकता कहां है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

बेहद खूबसूरत है पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज की पत्नी। तस्वीरें पोस्ट करने के लिए हो चुके हैं ट्रोल।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीआरएस नेता के कविता के खिलाफ कार्यवाही टालने की याचिका खारिज कर दी। 20 मार्च के लिए नया समन जारी Delhi News