in

शक्तिशाली भूकंप से दहला जापान, चार लोगों की मौत

नई दिल्ली | Earthquake in Japan: जापान के दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार रात को आए भीषण भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। उत्तरी जापान के फुकुशिमा तट पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। भूकंप के भीषण झटकों के कारण एक बुलेट ट्रेन पटरी से उतर गई। इसके अलावा भारत में भी बुधवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के यह झटके रात करीब 9ः40 बजे जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से 119 किमी उत्तर में आए। इनकी तीव्रता 4.2 मापी गई। हालांकि, भारत में किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:- सोनिया गांधी से आज मुलाकात कर सकते हैं ‘आजाद’, पार्टी नेतृत्व को लेकर गंभीर चर्चा!

Gujrat Earthquake Latest

Earthquake in Japan: जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे रहा। जापान में आए शक्तिशाली भकंप के कारण करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। जिससे लोगों को दहशत भरे माहौल में रात गुजारनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:- ममता दीदी बोलीं- खेल अभी बाकी है! हमारे समर्थन के बिना आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे

Earthquake in Japan:  आपको बता दें कि, जापान में 2011 में आई आपदा के 11 साल के बाद इतना शक्तिशाली भूकंप आया है। जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान विभाग ने कम खतरे की सुनामी चेतावनी जारी की है। टोक्यो समेत पूर्वी जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने विधायकों संग द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए सिनेमा हाल बुक करवाया

India

What do you think?

Written by rannlabadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

Railway ने आज इन ट्रेनों को किया रद्द:यात्रा पर जाने से पहले यहां देखे लिस्ट,वरना होगी परेशानी

Yogi Adityanath Rajtilak :