ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। अब मिशन रफ्तार के अंतर्गत ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी और इससे यात्रियों का समय बचेगा। पहले चरण में लखनऊ मंडल के 3 रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
इन रूटों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें6 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे ट्रेन का सफर एक घंटे के बजाए 22 मिनट पहले ही पूरा हो जाएगा।
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लखनऊ मंडल में सिंगल रूटों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है और जिन 2 रूटों के विद्युतीकरण का कार्य बाकी है उन्हें जून 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे आने वाले दिनों में लखनऊ के चारबाग से सवारी गाड़ी ही नहीं मालगाड़ी भी दोगुने रफ्तार से दौड़ सकेंगे.
आपको बता दें कि लखनऊ मंडल के द्वारा 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। ट्रेन चलाने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए जांच पड़ताल भी पूरा कर लिया गया है। हाई स्पीड ट्रेन चलने से यात्रियों के सफर में अब समय बचेगा। पहले अगर कहीं जाने में 50 मिनट का समय लगता था तो हाई स्पीड ट्रेन चलने से सिर्फ 30 मिनट में ही यात्री अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंच पाएंगे।
इन रूटों पर 100 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
-लखनऊ से सुलतानपुर होते हुए प्रतापगढ़ तक
-अयोध्या कैंट से सुलतानपुर जंक्शन रेलखंड तक
-सुलतानपुर जंक्शन से फाफामऊ जंक्शन रेलखंड
GIPHY App Key not set. Please check settings