आज संघ लोक सेवा आयोग का परीक्षा जारी किया जा चुका है और इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के कई छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। साल 2021 परीक्षा का रिजल्ट आज सोमवार को घोषित हुआ जिसमें यूपीएससी टॉपर उत्तर प्रदेश की बेटी ही बनी है। इस साल परीक्षा में लड़कियों का दबदबा कायम है और टॉप टेन में काफी ज्यादा लड़कियों ने जगह बनाई है।
इसमें मीरजापुर जनपद के प्रतिभावान विवेक तिवारी और विवेक कुमार मौर्य ने चयनित होकर जनपद को गौरवान्वित किया। यूपीएससी की परीक्षा में सिलेक्शन होने पर घर वालों में खुशी की लहर दौड़ गया और पूरा परिवार खुश नजर आ रहा है।
चयनित होने वाले विकास खंड पहाड़ी के अघवार निवासी विवेक मौर्य की माता ब्रहमकुमारी प्राथमिक विद्यालय अघवार में शिक्षामित्र हैं तो पिता विपिन बिहारी मौर्य गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं।
विकास खंड सिटी के मुंहकुचवा निवासी विवेक तिवारी के पिता शंभूनाथ तिवारी राइस मिल चलाते हैं और माता विजय लक्ष्मी तिवारी गृहिणी हैं।
आर्डिनेंस फैक्ट्री (आइओएफएस) देहरादून रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट वर्क मैनेजर पद पर तैनात विवेक तिवारी को तीसरे प्रयास में संघ लोक सेवा की परीक्षा में 164वीं रैंक मिली है। वे अब आइपीएस बनेंगे।
उन्होंने सेंट मेरीज स्कूल से प्रथम श्रेणी में वर्ष 2009 में हाईस्कूल और वर्ष 2011 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की थी।इसके बाद गाजियाबाद से बीटेक मैकेनिकल की पढ़ाई पूरी की।
विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और चाचा को दिया। उनके पिता शंभूनाथ तिवारी और चाचा शेषनाथ तिवारी राइस मिल मुंहकुचवा में संचालित करते हैं, विवेक तिवारी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।
विवेक ने बताया कि सफलता के लिए नियमित 12-13 घंटे पढ़ाई करते थे ड्यूटी के दौरान 6-7 घंटे पढ़ाई करने का ही समय मिलता था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग घूरपुर इलाहाबाद में वैज्ञानिक सहायक पद पर तैनात विवेक कुमार मौर्य ने 417वीं रैंक प्राप्त करते हुए यूपीएससी की परीक्षा चौथे प्रयास में हासिल की।
विवेक कुमार का जन्म सिटी ब्लाक के ग्राम अघवार में वर्ष 1997 में हुआ। तीन भाइयों में सबसे छोटे विवेक मौर्य शुरु से ही होनहार थे। उन्होंने सेंट मेरीज स्कूल से प्रथम श्रेणी में वर्ष 2012 में हाईस्कूल और वर्ष 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।
GIPHY App Key not set. Please check settings