in

यूक्रेन की राजधानी कीव को हासिल नहीं कर पाया रूस

नई दिल्ली | Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन-रूस की खूनी जंग को आज पूरे 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन रूस जैसी महाशक्ति यूक्रेन के सामने पस्त होती दिखाई दे रही है। हर रोज यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे का दावा करने वाली रूसी सेना यूक्रेन के बुलंद हौसलों के आगे पस्त होती जा रही है। इसी बीच यूक्रेन ने रूस के 14000 सैनिकों को मारने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें:- पोलैंड की ‘कैरोलिना बिलावस्का’ बनी विश्व सुंदरी 2021, मिस इंडिया से हो गई चूक

रूस पर भारी पड़ रहा यूक्रेन, दावे ने उड़ाए होश
Russia Ukraine Crisis:  यूक्रेन ने रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा करते हुए सभी के होश उड़ा दिए है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट में दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस के 14000 सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा रूस के 86 एयरक्राफ्ट, 108 हेलिकॉप्टर्स और 444 टैंक, 43 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर सिस्टम्स, 3 जहाज, 864 गाड़ियां, 201 आर्टिलरी पीस, 1455 बख्तरबंद गाड़ियां, 10 विशेष उपकरणों को तबाह कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- पीछा नहीं छोड़ रहा कोरोना! अब इजरायल में सामने आया नया वैरिएंट, दो लोगों में पुष्टि

रूस 22 दिन बाद भी नहीं कर सका कीव पर कब्जा
रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों को तबाह करने में लगी है। रूस का टारगेट यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करना है लेकिन वह अभी तक इसमें सफल नहीं हो पाया है। रूस की गोलाबारी के कारण कीव के निवासी घरों में कैद हैं। हालांकि, यूक्रेन के शहर मेलितोपोल के मेयर को रूसी सेना ने पांच दिन बंधक बनाने के बाद आज आजाद कर दिया है। बता दें कि, रूसी हमले के कारण यूक्रेन में अब तक 103 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं।

russia war with ukraine

ये भी पढ़ें:- Holi 2022 UP : होली को देखते हुए मस्जिदों में नमाज पढ़ने के समय में बदलाव, जानें सबकुछ…

India

What do you think?

Written by rannlabadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

सड़क के किनारे चाय बेचने वाले लड़के ने कड़ी संघर्ष के बदौलत पाई UPSC में सफलता,पढ़िए हिमांशु की सक्सेस स्टोरी

दिल्ली-मेरठ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अप्रैल से टोल टैक्स लगाने की तैयारी,जल्द जारी होगा आदेश,जाने कितना रुपए वसूला जाएगा टोल