यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के द्वारा बहुत ही जल्द श्री बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेस वे से सीधे जुड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के किनारे कल्चरल हेरिटेज मथुरा के ब्रज क्षेत्र को दिखाने के लिए पूरा एरिया विकसित किया जा रहा है।
आपको बता दें कि वृंदावन मथुरा और गोकुल से जुड़ी पुरानी धरोहरों को नए से जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। बता दे कि हेरिटेज कॉरिडोर के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर ली गई है।
यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोल्डवेल बैंकर्स रिचर्ड एलिस सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड 24 मार्च तक राया हेरिटेज सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण को सौंप देगा।
आपको बता दें कि हम ऊना एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर को जोड़ने के लिए 6 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। चालू वित्त वर्ष में इस एक्सप्रेस-वे का काम शुरू कर दिया जाएगा।
एक्सप्रेस वे के दोनों ओर पांच-पांच सौ मीटर जमीन अधिग्रहित होगी, जिसमें म्यूजियम के साथ-साथ द्वापर युग के गांव जैसे नंदगांव, बरसाना, गोकुल भी विकसित होंगे। जहां श्रीकृष्ण के जीवन की झलकियां दर्शाई जाएंगी। उस समय के फल-फूल, वनस्पतियां, उपवन और वृंदावन के तालाबों को विकसित किया जाएगा। यह सब सड़क के किनारे होगा। लोग इस मार्ग से पैदल भी जा सकेंगे। इस योजना का मकसद भारतीय संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना होगा। आपको बता दें कि इस एक्सप्रेस-वे के किनारे भगवान कृष्ण से जुड़े कई तरह के ऐतिहासिक चीजों को दर्शाया जाएगा और इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से पर्यटकों को भी काफी लाभ होगा।
GIPHY App Key not set. Please check settings