in

बेहतरीन गायिका पलक मुच्छल ने अपने पति के साथ मनाया 31 वां बर्थडे। देखिए खूबसूरत तस्वीरें।


पलक मुच्छल बॉलीवुड की एक बेहतरीन पार्श्व गायिका हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने पति और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन के साथ अपना 31 वां जन्मदिन मनाया। बता दें की दोनों की अभी नई नई शादी हुई है। पलक ने एक दर्जन से अधिक भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं।

30 मार्च 1992 को इंदौर में जन्मीं पलक मुच्छल के परिवार में संगीत का माहौल है पलक के भाई पलाश मुच्छल भी संगीत की दुनिया से जुड़े हुए हैं। पलक सिर्फ अपनी सिंगिग ही नहीं बल्कि अपने नेक कामों की वजह से भी दुनियाभर में मशहूर हैं और ‘गिनीज बुक’ और ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज करवा चुकी हैं।

पलक अपनी कमाई के एक हिस्से को हार्ट पेशेंट बच्चों के इलाज में लगाती हैं। पलक अब तक 2000 से ज्यादा बच्चों की सर्जरी करवा चुकी हैं। इतना ही नहीं वह कम उम्र से हार्ट पेशेंट बच्चों के लिए कॉन्सर्ट करती हैं। इस नेक काम की वजह से पलक के नाम रिकॉर्ड दर्ज है।

पलक मुच्छल ने 6 नवंबर 2022 को म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन से शादी कर ली थी। मिथुन ने उनके साथ आशिकी 2 के गानों में काम किया था। इस फिल्म के गाने बेहद हिट हुए थे।

पलक मुच्छल को दर्जनों अवार्ड मिल चुके हैं। उन्हें बचपन में ही राष्ट्रपति से बाल पुरस्कार भी मिला था।
M.s. धोनी फिल्म के उनके गाने, “कौन तुझे यूं प्यार करेगा” बेहद पॉपुलर होगा।

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

शहर में 24 घंटे में लगी आग, एक सेक्टर 62 में डेटा सेंटर साइट पर नोएडा समाचार

शोभा यात्रा के लिए अनुमति नहीं, लेकिन पुलिस ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में 100 मीटर मार्च की अनुमति दी Delhi News