in

प्राइवेट जेट खरीदने वाले पहले एक्टर हैं अजय देवगन। पीटने की अाई नौबत तो पिता ने भेजे थे 150 फाइटर्स।


आज बॉलीवुड के जाने-माने हीरो अजय देवगन अपना 54 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां शेयर कर रहे हैं। एक सांवले रंग का और आम सी शक्ल वाला लड़का आखिर कैसे बॉलीवुड का स्टार बना। जब उन्होंने हीरो बनने की बात कही थी तो उनके दोस्त उन्हें चिढ़ाते थे।

1991 की फूल और कांटे से अजय का सफर आज भी दृश्यम 2, भोला, मैदान, सिंघम अगेन जैसी फिल्मों के साथ जारी है। प्राइवेट जेट रखने वाले ये पहले भारतीय सेलिब्रिटी हैं। इनकी विजुअल इफेक्ट कंपनी, प्रोडक्शन हाउस और देशभर में कई मूवी थिएटर हैं।

अजय मशहूर डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं। इनका जन्म मुंबई में हुआ। कॉलेज के दिनों में इनकी एक गैंग हुआ करती थी। यह बिगड़ैल स्वभाव के थे और बाइक से स्टंट और आवारागर्दी करते थे। 1 दिन इनकी गाड़ी से एक बच्चे का एक्सीडेंट होते-होते बचा था।

तभी 20-25 लोग बच्चे का रोना सुनकर इन्हें पीटने के लिए पहुंच गए थे। भीड़ ने अजय और उनके दोस्तों को घर लिया और हंगामा करने लगे। गुस्से के तेज अजय भी उनसे बहस करने लगे और हाथापाई शुरू हो गई।

उन 20-25 लोगों ने अजय और उनके दोस्तों की 10 मिनट तक पिटाई की थी। अफरा-तफरी में अजय के पिता को इस घटना की जानकारी दी गई। पता चलते ही वीरू देवगन अपने 150 फाइटर्स को लेकर तुरंत बेटे को बचाने पहुंचे थे।

 

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Rahul Gandhi: कल सूरत जा सकते हैं राहुल गांधी, दो साल जेल की सजा के खिलाफ दायर करेंगे याचिका

दिल्ली में महिला के साथ चेक-इन किया शख्स, सुबह मिला मृत Delhi News