in

नामी फर्म के नाम पर खराब पेठा बेचने का आरोप

शहर की नामचीन पेठा निर्माता फर्म के पार्टनर ने उनकी फर्म के नाम पर पर्यटकों को निम्न गुणवतता का पेठा और नमकीन बेचने का आरोप लगाया है।

उन्होंने इस मामले में ताजगंज थाने में 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।नूरी दरवाजा निवासी अमित गोयल फर्म पंछी पेठा स्टोर के पार्टनर है।

उन्होंने बताया कि उनकी फर्म के छह शोरूम और चार फ्रेंचाइजी हैं। इनके अलावा कोई शोरूम नहीं है। कुछ लोग फर्म के नाम, लेबल का प्रयोग करके नकली माल की बिक्री कर रहे हैं। इससे आगरा आने वाले पर्यटकों सहित अन्य लोगों के साथ ठगी की जा रही है।

अभियान बंद होने के बाद आरोपितों ने उनकी फर्म के नाम पर निम्न गुणवत्ता का पेठा फिर बेचना शुरू कर दिया है। ये दुकानें ताजगंज, रामबाग आदि क्षेत्र में हैं।

इस मामले में अमित गोयल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।कोर्ट के आदेश पर थाना ताजगंज धोखाधड़ी, कापीराइट अधिनियम और ट्रेड मार्कअधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपितों में किशोर कुमार बंसल, राकेश जिंदल, शिवम, गौरव, रवि, अरुण, अतुल, गोरेलाल, सैफ, बृजेश उर्फ भोला, कमल सिंह, मुकेश सोलंकी, सोनू उर्फ शरीफ कुरैशी और शिव प्रसाद शामिल हैं।

What do you think?

Written by Sujata Kushwaha

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

सभी शैक्षिक संस्थान 23 जनवरी तक किए गए बंद

UP Elections 2022 Amit Shah will land on UP political pitch after January 23 | UP Elections-2022: यूपी के सियासी पिच पर 23 जनवरी के बाद उतरेंगे अमित शाह, बीजेपी के मिशन-350 के लिए नई रणनीति के तहत करेंगे प्रचार