in

देश में कोरोना : और बढ़े संक्रमित, लेकिन सक्रिय केस घटे, बढ़ती मरीजों की संख्या से चिंता

सार

गुरुवार को देश में 3275 नए संक्रमित मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 270 मरीज ज्यादा मिले हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय केस 19,688 हो गए। इनमें कल की तुलना में 31 की कमी आई है।

विस्तार

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में और बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 3545 नए केस मिले हैं। हालांकि सक्रिय केस की संख्या कुछ कम हुई है।

भारत में जीनोम सिक्वेंसिंग को मॉनिटर करने वाली संस्था INSACOG के वीकली बुलेटिन में इसकी पुष्टि हुई है. इस बुलेटिन में दावा किया गया है कि भारत में कोरोना का XE वैरिएंट आ चुका है. XE ओमिक्रॉन के सब-लीनेज वैरिएंट से लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है.

गुरुवार को देश में 3275 नए संक्रमित मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 270 मरीज ज्यादा मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय केस 19,688 हो गए। इनमें कल की तुलना में 31 की कमी आई है। शुक्रवार सुबह तक 27 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली। इसके साथ ही देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,002 हो गई है। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 3549 लोग इस संक्रमण से उबर गए। देश में अब तक 4,25,51,248 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।

शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 3545 नए केस मिले हैं। हालांकि सक्रिय केस की संख्या कुछ कम हुई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में और बढ़ोतरी हुई है।
सक्रिय केस की बात करें तो यह कुल केस के 0.05 फीसदी हैं। वहीं रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.76 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता या संक्रमण दर 0.79 फीसदी है।

 


What do you think?

Written by Amardeep Jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नीचा नगर फिल्म को 75 वर्ष पूर्व कान फिल्म समारोह में मिला था बड़ा पुरस्कार

Gujarat election Congress गुजरात में कैसे लड़ेगी कांग्रेस