in

देश के सभी क्षेत्रों को एक दूसरे से जुड़े की वंदे भारत एक्सप्रेस,नहीं होगा रेलवे का निजीकरण,रेलवे मंत्री ने दी जानकारी


बंदे भारत एक्सप्रेस चल रही भारत के कई राज्यों को एक दूसरे से जोड़ेगा। शुक्रवार के दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बात साफ कर दिया कि वंदे भारत एक्सप्रेस देश के कई राज्यों को एक दूसरे से जोड़ेगी।

साथ ही उन्होंने भारतीय रेलवे का निजीकरण करने से भी साफ इन्कार किया। वैष्णव ने आधुनिक ट्रेन वंदे भारत के शानदार डिजाइन और इसे चालू करने के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) टीम को बधाई भी दी।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय रेलवे के लिए एक गर्व की परियोजना है। यात्री ट्रेन सेवाओं के आधुनिकीकरण में यह एक मील का पत्थर है। आइसीएफ भारतीय रेलवे की पहली उत्पादन इकाई है जिसने इसे हासिल किया है।

तीन साल में 400 नई ऊर्जा कुशल वंदे भारत ट्रेनें की जाएंगी शुरू-

भारत के सभी क्षेत्रों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से जोड़ दिया जाएगा।आपको बता दे यह सब एक सपनों के जैसा है लेकिन जल्दी से पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने आइसीएफ का दौरा किया और वंदे भारत एक्सप्रेस कोचों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पहले दो प्रोटोटाइप रैक को इस साल अगस्त तक चालू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत रैक शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 के केंद्रीय बजट में कहा था कि तीन साल में 400 नई ऊर्जा कुशल वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी।

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

devotees visited four dhams बारह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये

जब संजय लीला भंसाली ने कंगना रनौत को कहा था गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा (When Sanjay Leela Bhansali Told Kangana Ranaut, Are You A Chameleon, The Actress Herself Revealed)