सफदरजंग में शहर के आधार केंद्र पर बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक और साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है, जबकि एक दिन पहले यह 33.3 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा था जो इस साल का सबसे गर्म तापमान रहा था।
रिज, नजफगढ़ और पीतमपुरा क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 16.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
उन्होंने कहा, ‘मई के अंत तक अधिकतम तापमान अक्सर 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है. इसलिए, दिन के तापमान में केवल वृद्धि होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “बारिश जैसी घटनाएं इसे थोड़े समय के लिए नियंत्रित कर सकती हैं।
मौसम विश्लेषकों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। आईएमडी ने अगले पांच से छह दिनों में बारिश, बूंदाबांदी और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा, ”बृहस्पतिवार को छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में यह कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 17 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। 17 मार्च के बाद से तापमान में और वृद्धि नहीं होगी। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में वृद्धि होगी।
आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 18 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
GIPHY App Key not set. Please check settings