सफदरजंग, जो शहर का आधार स्टेशन है, में पिछले दो वर्षों में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और आसमान साफ रहने के कारण अगले कुछ दिनों तक रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2021 में 9.2 डिग्री सेल्सियस, 2020 में 6.3 डिग्री और 2019 में 11.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
उन्होंने कहा, ”बर्फ से ढके पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रातें ठंडी हो रही हैं। साफ आसमान दिन को गर्म बनाता है, जबकि रात में गर्मी जल्दी खत्म हो जाती है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आती है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री था और तब से यह 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। उन्होंने कहा, ”पिछले पश्चिमी विक्षोभ ने नवंबर के मध्य में इस क्षेत्र को प्रभावित किया था। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद आसमान साफ है और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आई है।
आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि सप्ताहांत में धुंध छाये रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 294 के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ ‘खराब’ श्रेणी के ऊपरी छोर पर पहुंच गई। उपग्रहों ने शुक्रवार को पंजाब में खेतों में पराली जलाए जाने की 44 और हरियाणा में 28 घटनाओं का पता लगाया।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत पूर्वानुमान निकाय सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने कहा कि दिल्ली के पीएम 2.5 में पराली जलाने का हिस्सा 4% था। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी के निचले छोर तक खराब होने की संभावना है, रविवार को ‘खराब’ श्रेणी के ऊपरी छोर पर बनी रहेगी और सोमवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहेगी।
GIPHY App Key not set. Please check settings