उन्होंने बताया कि आधी रात को यह घटना एक रेस्तरां के नजदीक इंद्रलोक की ओर जाने वाले कैरिजवे पर हुई।
पुलिस के अनुसार, अरिब और उसका 18 वर्षीय दोस्त इरफान रात का खाना खाने के बाद स्कूटर पर जॉयराइड लेते समय दुर्घटना का शिकार हो गए।
उन्होंने बताया कि क्रेन एक संगठन द्वारा दिए गए कार्य को पूरा करने के बाद लौट रही थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रेन चालक दोनों लड़कों को सड़क पर ही घायल छोड़कर मौके से फरार हो गया।
उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां अरीब को मृत घोषित कर दिया गया जबकि इरफान का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि घटनाओं के क्रम का पता लगाया जा सके।
(पीटीआई से मिली जानकारी के साथ)
GIPHY App Key not set. Please check settings