in

खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर साथी कलाकारों ने दी बधाई। पटना में दर्जनों जगह लगाए गए पोस्टर।


भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग स्टार माने जाने वाले खेसारी लाल यादव आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं।उन्हें ट्रेंडिंग स्टार का तमगा इसलिए मिला है क्योंकि उनका लगभग हर गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में रहता है। हालंकि आज भोजपुरी के बड़े स्टार बन चुके खेसारी लाल यादव की ज़िंदगी आज से बिल्कुल अलग थी।

उनका जन्म 15 मार्च, 1986 छपरा (बिहार) के रसूलपुर चट्टी धनाड़ी गांव में हुआ था। बचपन में वे दूध बेचने का काम करते थे। उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता था। उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है।

खेसारी लाल यादव खुद बताते हैं कि वह दिल्ली जाने के बाद पत्नी के साथ लिट्टी चोखा बेचने का काम करते थे। एक्टर मिट्टी के घर में रहते थे। उनके घर की माली हालत ठीक नहीं थी और 20 साल की उम्र में उनकी शादी भी तय हो गई थी। इस दौरान उनकी पत्नी चंदा ने उनका खूब साथ दिया।

उनका पहला एल्बम फ्लॉप हो गया था। बाद में उनकी फिल्म “साजन चले ससुराल” हिट रही। धीरे-धीरे उनके गाने सुपरहिट होते गए और खेसारी लाल यादव भोजपुरी के बड़े स्टार बन गए। आज खेसारी किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं और एक फिल्म का 50 से 60 लाख रुपए लेते हैं। वहीं स्टेज शो का 10 से 15 लाख रुपए लेते हैं।

आज खेसारी लाल यादव के जन्म पर उनके साथी कलाकार ने जन्मदिन की बधाई दी है। अरविंद अकेला कल्लू, बीआईबी बिजेंद्र सिंह, अनुपमा यादव, डांसर माही मनीषा ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। उधर राजधानी पटना में अलग-अलग जगहों पर खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की बधाई वाले पोस्टर लगे हैं। ऐसे पोस्टर दर्जनों जगहों पर लगाए गए हैं।

 

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

दिल्ली में आर्म्स एक्ट के मामले 26 प्रतिशत बढ़े, हथियारों की बरामदगी में कमी Delhi News

दिल्ली के सराय काले खां के यात्रियों को अब भी नए फ्लाईओवर का इस्तेमाल नहीं Delhi News