उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है और अब जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में शपथ ग्रहण करेंगे। बीजेपी अपने प्रचंड जीत के साथ उत्तर प्रदेश में सीनियर सिटीजन महिलाओं को एक खास तोहफा देने वाली है। उत्तर प्रदेश के किसी भी बस में 60 या उससे अधिक उम्र की महिलाएं फ्री में सफर कर पाएंगे।
उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की तरफ से सीनियर सिटीजन महिलाओं (Senior citizen women )का सर्वे कर लिया गया है। आपको बता दें कि क्षेत्रीय प्रबंधन से इसके लिए रोडवेज बसों में रोजाना सफर करने वाली सीनियर सिटीजन महिलाओं का लिस्ट मांगा गया है। लिस्ट मिलते ही इसे मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
आपको बता दें कि राजस्थान में सीनियर सिटीजन महिलाओं को मुफ्त में बसों में सफर कराया जाता है। अब राजस्थान के जैसे उत्तर प्रदेश में भी सीनियर सिटीजन महिलाओं को मुफ्त में बसों में सफर कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव (परिवहन) राजेश कुमार सिंह ने इसको लेकर 11 मार्च को अधिकारियों के संग बैठक की थी, जिसमें 60 साल या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने के निर्देश जारी किए हैं। सीनियर सिटीजन महिलाओं को मुफ्त में बसों में सफर कर आने के लिए लिस्ट तैयार करने का काम तेजी से करने का आदेश दिया गया है।
चाहे जितनी भी बार कर सकेंगी मुफ्त सफर-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चित्र सिटीजन महिलाओं को फ्री में बसों में सफर करने के लिए हर महीने ₹99 देने होंगे। इसके बाद महिलाएं 1 दिन में कितनी बार चाहे सफर फ्री में बसों में कर सकते हैं।
हर तरह की बस में कर सकेंगी मुफ्त सफर-
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की योजना के अंतर्गत सीनियर सिटीजन महिलाएं अब उत्तर प्रदेश की सभी बसों में फ्री में सफर कर पाएंगे। इस तरह महिलाएं वोल्वो, जनरथ, स्कैनिया, महिला स्पेशल, शताब्दी बसों में भी फ्री सफर कर पाएंगी।
GIPHY App Key not set. Please check settings