in

क्रिकेट की आवाज” के रूप में जाने जाते हैं हर्षा भोगले। पत्नी के साथ तस्वीरें।


हर क्रिकेट प्रेमी हर्षा भोगले की आवाज से वाकिफ है।चाहे मैच के दौरान कमेंट्री हो या फिर मैन ऑफ द मैच की प्रेजेंटेशन सेरिमनी। सर स्टेडियम में हर्षा भोगले की आवाज गूंजती है। इसी वजह से उन्हें ” वॉइस ऑफ क्रिकेट कहा जाता है। आज हम उनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हर्षा भोगले का जन्म 1961 में हैदराबाद केक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने ओसमानिया यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से पीजीडीएम किया था।

पढ़ाई के बाद उन्होंने एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में अपना करियर शुरू किया। उसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में काम किया। इसके बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए क्रिकेट कमेंट्री करना शुरू किया था।

हर्षा भोगले पहले इंडियन कमेंटेटर थे जिन्हें ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन द्वारा क्रिकेट मैच की कमेंट्री के लिए बुलाया गया था। उसके बाद उन्होंने 1996 और 1999 वर्ल्ड कप में बीबीसी के लिए काम किया। तब से अब तक वे ईएसपीएन और स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम कर रहे हैं।

हर्षा भोगले ने अपनी आईआईएम अहमदाबाद के क्लासमेट अनीता भोगले से शादी की है। हर्षा भोगले टीवी डिस्कवरी चैनल पर टीवी शो भी होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वे अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं।

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

एक्सपो मार्ट में हस्तशिल्प मेले में भाग लेंगे 3,000 प्रदर्शक नोएडा समाचार

सबसे प्रदूषित शहर: दिल्ली चौथे स्थान पर; भारत बना दुनिया का 8वां सबसे प्रदूषित देश Delhi News