चंडीगढ़ | Bhagwant Mann Punjab New CM: पंजाब में आज ‘सूरज की किरण नया सवेरा लेकर आई है।’ ये कहना है पंजाब के नए बनने जा रहे सीएम भगवंत मान का। आम आदमी पार्टी के नेता आज बुधवार को पंजाब के सीएम की शपथ लेने जा रहे हैं। भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के गांव में होगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
समारोह की तैयारियां परी
Bhagwant Mann Punjab New CM: भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह समारोह शहीद भगत सिंह नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा है। शपथग्रहण से ठीक पहले भगवंत मान ने ट्वीट किया है कि, ‘सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा।’
सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा।
शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 16, 2022
ये भी पढ़ें:- मुसलमानों को सबसे ज्यादा वजीफे
दिल्ली सीएम केजरीवाल समेत कई नेता होंगे शामिल
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे। शपथग्रहण के लिए तीन मंच बनाये गए हैं। मुख्यमंच पर राज्यपाल और भगवंत मान होंगे। शपथग्रहण समारोह 15 से 20 मिनट का होगा। शपथग्रहण के बाद भगवंत मान 5 मिनट की एक स्पीच भी देंगे।
ये भी पढ़ें:- सदन से सड़क का माहौल बनाएगी भाजपा
अकेले शपथ लेंगे ‘मान’
जानकारी के मुताबिक भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे। जबकि बाकी मंत्रीमंडल को बाद में शपथ दिलायी जायेगी। पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं।
India
GIPHY App Key not set. Please check settings