in

अलीगढ़ से बुलंदशहर जाना होगा आसान,520 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन सड़क,जानिए क्या है तैयारी


अलीगढ़ से बुलंदशहर का सफर आसान होने वाला है। बैटरी उत्तर प्रदेश में सभी जिलों को जोड़ने के लिए कई तरह के सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कई तरह के एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण भी उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

रामघाट कल्याण मार्ग को फोरलेन करने और स्टेट हाईवे में तब्दील करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने डीपीआर तैयार कर ली है। आपको बता दें कि इस प्रयास से अलीगढ़ से बुलंदशहर का सफर आसान हो जाएगा।

अलीगढ़ से बुलंदशहर जाने वाले रामघाट कल्याण मार्ग को स्टेट हाईवे में तब्दील किया जाएगा। इसके बनने से बुलंदशहर और दिल्ली जाने वाली गाड़ी आसानी से जा पाएंगे।

शासन के निर्देशानुसार अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। आपको बता दें कि लगभग 520 करोड रुपए खर्च करके इसका निर्माण किया जाएगा।

जिसमे अलीगढ़ से बुलंदशहर तक लगभग 41.565 किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने के साथ ही आधा दर्जन पुल और दर्जन भर पुलिया का निर्माण होगा।

शासन के आदेश के अनुसार PWD के अधिकारियों ने DPR तैयार करके रामघाट कल्याण मार्ग की रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पूर्व में किए गए ऐलान का बाद इस योजना पर लगातार काम चल रहा है और जल्द ही इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति भी शासन से मिल सकती है।

बुलंदशहर के जरगांव में बनेगा 3 किलोमीटर का बाईपास-

अलीगढ़ से बुलंदशहर जाने वाले रामघाट कल्याण मार्ग के फोरलेन निर्माण के दौरान बुलंदशहर के सबसे कन्जेस्टेड इलाके जरगांव में लगभग 3 km का बाईपास बनेगा। इस बाईपास की चौड़ाई लगभग 12 से 14 m होगी। इससे स्टेट हाईवे से सफर करने वालों की यात्रा काफी आसान होगी।

36 किमी अलीगढ़ में तो 5.75 किलोमीटर बुलंदशहर में-

रामघाट कल्याण मार्ग 41.565 km स्टेट हाईवे में तब्दील किया जायेगा। इनमें से लगभग 35.851 km सड़क का हिस्सा अलीगढ़ में निर्माण होगा। बाकी बचे 5.75 km सड़क के चौड़ीकरण का काम बुलंदशहर जिले में कराया जाएगा। रामघाट कल्याण मार्ग के बनने वाले स्टेट हाईवे पर 3 पुल और आधा दर्जन पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इनमें से हरदुआगंज रजवाहा के पास बनने वाले पुल का निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है। इसके अलावा काली नदी पर लगभग 60 मीटर का पुल और नीम नदी पर लगभग 30 मीटर के पुल का निर्माण कराया जाएगा।

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

बंगाल के बादतीन दिवसीय दौरे पर Assam पहुंचे अमित शाह…

दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे बाहुबली प्रभास, महानायक अमिताभ बच्चन भी…