in

अमेरिका की चीन को चेतावनी

नई दिल्ली | America Warning to China: रूस-यूक्रेन के बीच जारी खूनी जंग का आज मंगलवार को 20वां दिन है। रूसी सेना अब लगातार यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों पर ताबड़तोड़ बम गिरा रही है। इस युद्ध में अब तक 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यूक्रेन भी इस जंग में पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है और रूस को बाराबर जवाब दे रहा है। रूस ने भी नहीं सोचा था कि, यूक्रेन उसका इतने दिनों तक मुकाबला कर पाएगा। ऐसे में अब रूस की हालत भी खराब होने लगी है और उसने चीन जैसे देश से सैन्य उपकरणों की मांग की है।

America China

ये भी पढ़ें:- चीन में कोरोना का तांडव! अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं, WHO की चेतावनी- ऑमिक्रोन-डेल्टा का मिश्रण होगा चौथी लहर का कारण!

अमेरिका की चेतावनी, रूस की मदद की तो भुगतना होगा परिणाम
America Warning to China: अमेरिका का दावा है कि रूस ने यूक्रेन से युद्ध के लिए चीन से सहायता मांगी है। रूस सैन्य उपकरणों के लिए चीन से डिमांड कर रहा है। ऐसे में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का साथ देने पर अमेरिका ने चीन को फटकार लगाई है साथ ही चीन को चेतावनी दी है कि, चीन अगर रूस की किसी भी तरह से कोई मदद करता है तो उसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। अमेरिका ने साफ कहा कि रूस की सैन्य सहायता करने की सूरत में चीन को इसका अंजाम भुगतना होगा। हालांकि, रूस ने भी साफतौर पर चीन से सैन्य मदद मांगने से इंनकार करते हुए कहा है कि, रूस खुद अपनी सैन्य शक्ति पर आधारित है।

china Russia :

ये भी पढ़ें:- कपिल सिब्बल की नेतृत्व परिवर्तन की मांग, कहा- गांधी परिवार छोड़ें पद, दूसरे नेता को सौंपा जाए कांग्रेस का भार

रूस के पास महज 10 दिन का गोला बारूद शेष
यूक्रेन-रूस के बीच जारी जंग के लंबे खिंचने के बाद अब मीडिया में ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि, रूस के पास महज 10 दिन का ही गोला बारूद शेष बचा है। यूरोप के अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर बेन होजेस ने इस बाबत दावा किया है कि रूस को भी अब सैन्य उपकरणों की आवश्यकता पड़ रही हैं क्यों कि, उसके पास सिर्फ दस दिन का ही गोला बारूद बचा है।

ये भी पढ़ें:- देश में आज बढ़कर आए कोरोना के नए मामले, 24 घंटे में मिले 2 हजार 568 केस, 97 लोगों की मौत

India

What do you think?

Written by rannlabadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

पेट्रोल डीजल की कीमतों में होने वाली है भारी बढ़ोतरी? जारी हुआ आज का नया रेट,जाने आज के कीमतों में क्या हुआ है बदलाव

सफर होगा सुहाना:जल्द बनकर तैयार होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे,लखनऊ के इन गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे