in

अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर अबू सलेम की गर्लफ्रेंड थी यह अभिनेत्री। उनकी हाल की कुछ तस्वीरें।


मुंबई के बॉलीवुड और मुंबई के अंडरवर्ल्ड का बहुत पुराना नाता रहा है। कई अंडरवर्ल्ड के गैंगस्टर का बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा है। साथ ही इन गैंगस्टर ने इन अभिनेत्रियों को फिल्मों में काम दिलाने के लिए डायरेक्टर प्रोड्यूसर पर भी दबाव बनाएं हैं। ऐसी कहानी है अभिनेत्री मोनिका बेदी की।

मोनिका बेदी का जन्म 1975 में होशियारपुर पंजाब में हुआ था। इन्होंने 1994 में मैं तेरा आशिक फिल्म से डेब्यू किया। इन्होंने जोड़ी नंबर वन, प्यार इश्क और मोहब्बत जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में इनका
अफेयर एक अंडरवर्ल्ड के गैंगस्टर के साथ चला जो इनके कैरियर पर भारी पड़ गया।

2002 में इन्हें मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ पुर्तगाल में गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया। इन पर नकली दस्तावेज के आधार पर देश में घुसने का आरोप था।

2006 में जाली पासपोर्ट बनाकर यात्रा करने के जुर्म में भारत में भी इन्हें सजा सुनाई गई और भोपाल के जेल में बंद किया गया। 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने इनकी सजा कम कर दी और इन्हें बरी कर दिया गया।

जेल की सजा के दौरान भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पुरुषोत्तम सोमकुंवर मोनिका की खूबसूरती का दीवाना हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोनिका बेदी को हर दिन होटल का बढ़िया खाना भेजा जाता था। इसके अलावा नहाने के लिए डव साबुन और कॉस्मेटिक्स किए जाते थे। जेल से मोनिका बेदी की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। बताया गया था कि जेलर ने बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

What do you think?

Written by Jyoti Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published.

GIPHY App Key not set. Please check settings

नोएडा ने निवेशकों से की मुलाकात, मंजूरी और एनओसी प्राप्त करने में मदद करने के लिए | नोएडा समाचार

दिल्ली मेट्रो की दीवार में एक और ईंट लगी, कम से कम शोर के साथ | Delhi News